सिंधु घाटी सभ्यता (Indus Valley civilization)

बीसवीं सदी की शुरुवात तक इतिहासवेत्ताओं की यह धारणा थी कि वैदिक सभ्यता भारत की प्राचीनतम सभ्यता है | लेकिन बीसवीं सदी के तीसरे दशक में खोजे गए स्थलों से यह साबित हो गया कि वैदिक सभ्यता से पूर्व भी भारत में एक अन्य सभ्यता विद्द्यमान थी |

☞ इस सभ्यता के मुख्य निवासी द्रविड़ एवं भूमध्यसागरीय थे |
☞ सर्वप्रथम 1921 ई. में रायबहादुर दयाराम साहनी ने हड़प्पा नामक स्थान पर इसके अवशेष खोजे थे |
☞ 1922 ई. में राखाल दास बनर्जी ने मोहनजोदड़ो की खोज की |
☞ इस सभ्यता की महत्वपूर्ण विशेषता नगर योजना थी |
☞ सड़कों तथा गलियों को ग्रिड पद्धति (जालनुमा) में बनाया गया था और ये एक दूसरे को समकोंण पर काटती थीं |
☞ मोहनजोदड़ो में एक विशाल स्नानागार मिला है |

आर्थिक जीवन :

☞ सैंधव निवासियों के जीवन का मुख्य उद्दम कृषि था |
☞ यहां के प्रमुख खाद्द्यान्न गेंहू तथा जौ थे |

सामाजिक जीवन :

☞ मातृसत्तात्मक