इस अध्याय के अंतर्गत आने वाले प्रश्नों में चार या पाँच तत्वों का एक समूह दिया जाता है जिसमें तीन अथवा चार तत्व एक निश्चित तरीके से आपस में किसी-न-किसी रूप में समान गुण दर्शाते हैं या आपस में एक-दूसरे से सम्बन्धित होते हैं, जबकि केवल एक तत्व अन्य तीनों अथवा चारों से भिन्न गुण दर्शाता है |
इस परिप्रेक्ष्य में यह ध्यान देना आवश्यक है कि अभ्यर्थी को समानता की वे सभी शर्तें ज्ञात होनी चाहिए जो सामान्यतः पूछी जाती हैं |
शब्दों का वर्गीकरण विभिन्न प्रकार की समानताओं पर आधारित होता है | जैसे - अर्थ की समानता, काम की समानता, स्थान की समानता, पद की समानता, वर्ग की समानता, तकनीकी समानता, बनावट की समानता, संख्यात्मक समानता, उपयोग की समानता आदि |
वर्गीकरण से सम्बन्धित प्रश्नों को हल करने के लिए सर्वप्रथम विकल्पों में उपस्थित सभी तत्वों के बीच सर्वमान्य सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास करें, जो तत्व स्थापित सम्बन्ध की परिधि से बाहर होगा, वही उत्तर होगा |
- [message]
- भिन्न शब्दों का चुनाव करने के लिए निम्न बातों पर ध्यान देना चाहिए -
- ⌛ यह संभव है कि एक से अधिक चुनाव किया जा सके | ऐसी स्थिति में किसे प्राथमिकता देनी चाहिए और क्यों ? इसके आधार पर चुनाव करना चाहिए |
⌛ प्राकृतिक सत्यता को प्राथमिकता देनी चाहिए, न की कृत्रिम सत्यता को |
⌛ वर्गीकरण अध्याय के अंतर्गत कभी भी श्रृंखला का नियम लागू नहीं करना चाहिए क्योंकि जो भी भिन्न होगा, उसे किसी भी स्थान पर रखा जाए, फिर भी वाही भिन्न होगा |
वर्गीकरण पर आधारित तीन प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं -
- शब्द पर आधारित
- अक्षर पर आधारित
- संख्या पर आधारित
प्रकार - 1. शब्द पर आधारित :
इउसके अंतर्गत चार या पाँच शब्द अथवा चार या पाँच शब्दों के समूह दिए गए होते हैं जिनमें से तीन या चार किसी प्रकार से एकसमान होते होते हैं | परीक्षार्थियों को इनमें से एक ऐसे शब्द अथवा शब्द समूह को चुनना होता है जो अन्य शब्द या शब्द समूह से मेल न खाता हो |
शब्द पर आधारित प्रश्नों को हल करने के लिए परीक्षार्थियों को मोटे तौर पर सामान्य अध्ययन की जानकारी होना अति आवश्यक है |
उदाहरण - 1. निम्नलिखित पाँच में से चार किसी-न-किसी प्रकार एक समान है तथा एक समूह बनाते हैं | वह एक कौन सा है जो उस समूह सेसंबंधित नहीं है ?
(a) धान
(b) गेंहूँ
(c) बाजरा
(d) तिल
(e) ज्वार
हल : तिल को छोड़कर अन्य सभी अनाज वाली फसलें हैं, जबकि तिल एक तिलहन फसल है |
उदाहरण - 2. निम्नलिखित चार शब्द समूहों में से तीन किसी-न-किसी प्रकार एकसमान हैं तथा एक समूह बनाते हैं | वह एक कौन सा है जो उस समूह में शामिल नहीं है ?
(a) मध्य प्रदेश - भोपाल
(b) राजस्थान - अलवर
(c) महाराष्ट्र - मुम्बई
(d) गोवा - पणजी
हल : 'राजस्थान - अलवर' शब्द जोड़े को छोड़कर अन्य सभी में दूसरा शब्द पहले शब्द की राजधानी है, जबकि अलवर, राजस्थान प्रदेश का एक शहर है |
प्रकार - 2. अक्षर पर आधारित :
इसके अंतर्गत चार या पाँच अक्षर समूह दिए गए होते हैं जिनमें से तीन या चार किसी प्रकार एकसमान होते हैं | परीक्षार्थियों को इनमें से एक ऐसे अक्षर समूह को चुनना होता है जो अन्य अक्षर समूह से मेल न खाता हो |
अक्षर पर आधारित प्रश्नों को हल करने हेतु अंग्रेजी वर्णमाला के प्रत्येक अक्षर के क्रमांकिक मान तथा विपरीत क्रमांकिक मान की जानकारी होना आवश्यक है |
उदाहरण - 3. निम्नलिखित पाँच में से चार किसी प्रकार से एक सामान हैं और वे अपना एक समूह बनाते हैं | वह कौन-सा एक है जो इस समूह में शामिल नहीं होता है ?
(a) ABC
(b) DFH
(c) JLN
(d) PRT
(e) RTV
हल : ABC, अक्षर समूह को छोड़कर अन्य सभी अक्षर समूहों में पहले तथा दूसरे तथा दूसरे व तीसरे स्थान के अक्षरों के बीच में दो अक्षर का अंतर है, जबकि ABC में एक अक्षर का अंतर है |
प्रकार - 2. संख्या पर आधारित :
इसके अंतर्गत चार या पाँच संख्याएँ दी जाती हैं जिनमें से तीन या चार किसी प्रकार एकसमान होती हैं | परीक्षार्थियों को इनमें से एक ऐसी संख्या को चुनना होता है जो अन्य संख्याओं से मेल खाती हो |
संख्या पर आधारित प्रश्नों को हल करने से पूर्व परीक्षार्थियों को सम संख्याओं, विषम संख्याओं, अभाज्य संख्याओं, पूर्ण वर्ग संख्याओं के बारे में जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है |
उदाहरण - 4. निम्नलिखित चार में से तीन किसी-न-किसी प्रकार एक समान हैं, अतः उनका एक समूह बनता है | वह एक कौन सा है जो इस समूह में नहीं आता है ?
(a) 36
(b) 81
(c) 27
(d) 121
हल : 27 को छोड़कर अन्य सभी पूर्ण वर्ग संख्याएँ हैं |